संदेश

#माँ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नौ महीने - Manoj Muntashir Poem On Maa

चित्र
हेल्लो दोस्तों आपका मेरे ब्लॉग पर हार्दिक स्वागत है। दोस्तों आज में आपके लिए लेकर आया हु मनोज मुंतशिर सर की माँ पर लिखी छोटी सी कविता जिसका शीर्षक है 'नौ महीने' यह माँ पर लिखी बहुत प्यारी कविता है इसमें आपने माँ के प्रेम को सबसे अलग और सबसे अधिक बताया है। जो आपको कविता पढ़ने पर माँ के अदभुत प्रेम का अहसास कराएगा।  मनोज मुंतशिर सर का मैं बहुत बड़ा फैन हु यह किसी परिचय के मोहताज नही इनकी ख्याति देश विदेश तक फैली हुई है। यह लेखक कवि और गीतकार है। जिनके लिखे शब्द आज हर बच्चे बच्चे की जुबान पर है। माँ भगवती की इन पर असीम कृपा है जो उनको सुनने वाला बस सुनता ही जाता है। और यह जिस भाव से अपनी रचना लिखते है वो भाव लोगो के दिलों तक पहुँचा देते है। नौ महीने - Manoj Muntashir Poem On Maa देखो मैं मानता हूँ कि दुनिया का कोई रिश्ता छोटा या बड़ा नहीं होता लेकिन मेरी माँ के बराबर कोई और खड़ा नहीं होता मेरे इंतज़ार में खुली आँखों से बस वही सो सकती है मेरे दुःख में मुझसे ज़्यादा बस वही रो सकती है माथा चूम के मुकद्दर बदल देने का जादू उसी को आता है और उसी का हाथ है जो थर्मामीटर से भी ज़्यादा...

मेरी माँ बूढ़ी होती जा रही - तरुण कुमार

चित्र
हेल्लो दोस्तों आपका मेरे ब्लॉग पर हार्दिक स्वागत है। दोस्तों आज में माँ पर कविता लेकर आया हु जिसका शीर्षक है "मेरी माँ बूढ़ी होती जा रही" है जो एक माँ पर इमोशनल कविता है जिसे तरुण कुमार यानी कि मैंने लिखा है उम्मीद करता हु आपको पसंद आये। माँ एक शब्द नही अर्थ है और माँ के बिना सब व्यर्थ है। माँ सब साथ होती है तो जिंदगी जमी पर स्वर्ग के समान होती है। क्योंकि माँ के होते हमे किसी चीज़ की कमी महसूस नही होती। चाहे सुख में चाहे दुख में। क्योंकि माँ हमारी सभी कमी को पूरा कर देती है। हमारे मुह से शब्द निकलने से पहले ही वो चीज़ हमारे सामने हाजिर हो जाती है जिसकी हमे जरूरत होती है। बिन कहे समझने की शक्ति भगवान ने सिर्फ माँ को दी है। प्रकृति का नियम है कि बचपन जवानी बुढ़ापा पर जब माँ बूढ़ी होती है तो हमें उसकी कमी महसूस होती है। एक अधूरापन सा आ जाता है जिंदगी में । माँ जब बूढ़ी होती है तब हमें अपनी कमियों और माँ के महत्व का पता चलता है इसी पर यह कविता लिखी है । मेरी माँ बूढ़ी होती जा रही मुझे हर रोज एक चिंता खाये जा रही है मेरी माँ, बूढ़ी होती जा रही है चिंता यह नही की, उसकी सेवा कैसा करूँ...

माँ पर सबसे खूबसूरत कविता - ओम व्यास

चित्र
  हेल्लो दोस्तो मेरे इस ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हु। दोस्तों आज में आपके लिए लेकर आया हु ओम व्यास की माँ पर कविता , यह सिर्फ कविता नही बल्कि एक तरह से माँ की महिमा है। जिसे ओम व्यास जी ने शब्दों से उतारने का प्रयास किया है। इस कविता में आपने माँ के लिए जितनी उपमा का आप कर सकते है बखूबी उन्होंने किया है। जो माँ की तरह इस कविता को और भी खूबसूरत बनाते है। कम शब्दों में माँ की महिमा का बखान इससे सुंदर नही हो सकता।  इसी क्रम में आपने पिता के ऊपर भी कविता लिखी है।  जो पोस्ट में शामिल है। एक पिता के लिए जिन जिन शब्दों, उपमाओं का आप प्रयोग कर सकते थे। वो आपने किया। जो कि एक पिता के चरित्र को चरितार्थ करते है। आप इन कविताओं के जरूर पढ़ें। अपने माँ बाप का सम्मान करें । "क्योंकी माँ बाप दुनिया की वो दौलत है जिसे दौलत देकर भी खरीदा नही जा सकता"  माँ पर सबसे खूबसूरत कविता - ओम व्यास माँ संवेदना है, भावना है, अहसास है। माँ जीवन के फूलों में खुशबू का वास है।।   माँ रोते हुए बच्चों का खुशनुमा पलना है। माँ मरुस्थल में नदी या मीठा सा झरना है।। माँ ...

मासूम की माँ रूठ गयी - Masum Ki Maa Ruth Gyi

चित्र
हैल्लो दोस्तों फिर से आप सभी का मेरे इस ब्लॉग पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। आप सभी ने इस ब्लॉग को बहुत प्यार दिया है इसलिए मैं आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया करता हु। दोस्तों आज में आपके लिए एक ऐसी लेकर आया हु कहने को वो कविता हो सकती है पर असल मे वो मन के भाव है। जिसे कविता के रूप में प्रस्तुत किया गया है। कविता का शीर्षक है मासूम की माँ रूठ गयी जिसे तरुण कुमार ने लिखा है  तरुण कुमार यानी कि मैं। मैं राजस्थान के पाली जिले के एक छोटे से गाव से संबंध रखता हूं। अक्सर हम देखते है या सुनते है कि बच्चे के जन्म लेते ही उसकी माँ दुनिया को छोड़ के चली जाती है। यह दृश्य पत्थर दिल को  भी द्रवित करने वाला होता है। क्योंकि " माँ के बिना दुनिया और खुशियों की कभी कल्पना नही जा सकती है।" "एक माँ का आँचल होता है जो हमे धरती पर स्वर्ग के सुख का अहसास करता है।" इस कविता में मैने उस बिन माँ के बच्चे के सवालों को प्रस्तुत किया है। जो आपको भी सोचने पर मजबूर करेंगे। कविता पर अपनी राय मुझे जरूर दे। मासूम की माँ रूठ गयी आज अश्रु की धारा, झरना बनकर छुट गयी। जब एक मासूम की माँ उससे रुठ ग...

Shailesh Lodha Maa Kavita (शैलेश लोढ़ा माँ कविता)

चित्र
हेलो दोस्तों आपका मेरे ब्लॉग sonofshayrii पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज में आपके लिए लेकर आया हु शैलेश लोढ़ा जी की प्रसिद्ध माँ पर लिखी कविता।   यह कविता मुझे भी बहुत पसंद है सोचा आपके साथ भी शेयर कर दु। इस कविता में माँ के न होने या माँ से दूर जाने का जो अहसास होता है। वो बहुत सुंदर तरीके से शैलेश लोढ़ा अपनी कलम से इस कविता में उतारा है। इस कविता में भाव भले ही उनके है पर यह कविता पढ़ने के बाद ऐसा लगता है कि शैलेश लोढ़ा जी ने हमारे मनोभावों को अपनी कविता में उतारा है। शैलेश लोढ़ा जी एक लेखक, कवि, और अभिनेता भी है इनका जन्म 8 नवम्बर 1969 को जोधपुर(राजस्थान) में हुआ। उन्होंने टेलीविजन में बहुत से कार्यक्रम में काम किया । लेकिन " तारक मेहता का उल्टा चश्मा " में आपने तारक मेहता का किरदार निभाया जिसे लोगों में बहुत पसंद किया। Shailesh Lodha Maa Kavita (शैलेश लोढ़ा माँ कविता) कल जब उठ कर काम पर जा रहा था अचानक लगा कोई रोक लेगा मुझे, और कहेगा खड़े-खड़े दूध मत पी, हजम नहीं होगा, दो घड़ी सांस लेले, अरे! इतनी थंड और कोर्ट भूल गया इसे भी अपने पास लेले, मन में सोचा माँ रसोई से बोली ह...