Swayam Srivastava Shayari । स्वयं श्रीवास्तव शायरी
हैल्लो दोस्तों आपका मेरे ब्लॉग पर हार्दिक स्वागत है। आज में आपके लिए लेकर आया हु स्वयं श्रीवास्तव की कुछ बेहतरीन शायरी । स्वयं श्रीवास्तव उतर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले है। इनकी लिखी शायरी कविताएँ आजकल सोशल मीडिया पर बहुत वायरल है और इनका शायरी व कविता पढ़ने का जो अंदाज़ है वो लोगो को बहुत पसंद आया। इसके साथ ही वो टेलीविजन के वाह भाई वाह कार्यक्रम में भी अपनी प्रस्तुति दे चुके है। Swayam Srivastava Shayari । स्वयं श्रीवास्तव शायरी एक शख्स क्या गया, की पूरा काफिला गया तूफ़ा था तेज, पेड़ को जड़ से हिला गया। जब सल्तनत से दिल की ही रानी चली गई फिर क्या मलाल तख्त गया या किला गया।। किस्मत मे कोई रंग क्या धानी भी लिखा है बस हरफ ही लिखे हैं, या मानी भी लिखा है। सूखी जुबान जिंदगी से पूछने लगी बस प्यास भी लिखी है की पानी ही लिखा है।। पत्थर की चमक है न नगीने की चमक है चेहरे पे सीना तान के जीने की चमक है। पुरखों से विरासत मे हमें कुछ न मिला था जो दिख रही है खून पसीने की चमक है।। किस्मत की बाजियों पर इख्तियार नहीं है सब कुछ है जिंदगी मे मगर प्यार नहीं है। ...