Suryaputra Karn Kavita ( रणभूमि में छल करते हो)
हैल्लो दोस्तों मेरे इस ब्लॉग पर फिर से हार्दिक स्वागत है। आज में आपके लिए लेकर आया हु कुमार संभव की सूर्यपुत्र कर्ण कविता ( रणभूमि में छल करते हो) | इस कविता में कुमार सम्भव जी ने सूर्यपुत्र कर्ण की व्यथा को बयां किया है । इसमे बताया गया है कर्ण का पूरा जीवन श्रापित जीवन सा था। उसके जीवन मे अपने कोई थे ही नही। जो अपने थे वो सिर्फ कहने मात्र के थे। इसके अलावा इसमें कर्ण की श्री कृष्णा से शिकायत भी बताई गई है कि श्री कृष्णा ने रणभूमि में भी उसके साथ छल किये फिर वो कैसे भगवान हो सकते है। आप यह कविता पढोगे तो आप भी सूर्यपुत्र कर्ण का दर्द समझ जाओगे।। सूर्यपुत्र कर्ण कविता ( रणभूमि में छल करते हो) सारा जीवन श्रापित श्रापित हर रिशता बेनाम कहो मुझको हे छलने के खातिर मुरली वाले श्याम कहो किसे लिखु मै प्रेम की पाती, कैसे कैसे इंसान हुये रणभूमि में छल करते हो, तुम कैसे भगवान हुये मन कहता है, मन करता है, कुछ तो माँ के नाम लिखु इक मेरी जननी को लिख दु, इक धरती के नाम लिखु प्रश्न बड़ा है मौन खड़ा, धरती संताप नही देती धरती मेरी माँ होती तो, मुझको श्राप नही देती जननी म...