नये अंदाज़ में - Diwali Wishes In Hindi 2024 Status
दोस्तों दीपावली आने वाली है। दिवाली मतलब दीपों का त्योहार । दीवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहा र है। भगवान श्री राम के चौदह वर्ष वनवास के पूर्ण होने पर जब वे वापस अयोध्या लौटे तो उनके आगमन की खुशी में यह त्योहार मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का त्योहार है, अधर्म पर धर्म की जीत का त्योहार है उससे भी ज्यादा यह अपनों के घर लौट आने की खुशी का त्योहार है। दिवाली हिन्दू कलेंडर अनुसार प्रतिवर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। अपने भगवान के आने की खुशी में सभी अपने घरों की साफ सफाई करते हैं। उन्हें खूबसूरत रूप से सजाते है। अपने और आस पड़ोस के लोग सारे गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे के यहां मिलने जाते हैं। दीवाली की रात्रि सभी अपने घरों में दिये जलाकर घर खुशियों से रोशन करते हैं। लोग खुशी में पटाखे व आतिशबाजी भी करते भी करते हैं। एक दूसरे को मिठाइया खिलाते है गले लगकर एक दूसरे को दीवाली की शुभकामनाएं देते हैं। आप भी अपनों को, रिश्तेदारों को, दोस्तों को दीवाली की बधाई देना चाहते हो तो मैं आपके लिए लेकर आया हु Diwali wishes in hindi 2024 status जिन्हें आप भेजकर उन्हें दीव...