मौत इतनी खूबसूरत कैसे - तरुण कुमार
हैल्लो दोस्तों आपका मेरे ब्लॉग पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। इस ब्लॉग पर आप सभी का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। जिसके लिए मैं आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया करता हु। दोस्तो आज में आपके लिए एक कविता " मौत इतनी खूबसूरत कैसे " लेकर आया हु। जिसे तरुण कुमार यानी कि मैंने लिखा है इसमे बताया गया है कि मौत जो कि जिंदगी का अंत है असल मे वो बहुत खूबसूरत होती है। जिंदगी जो जिंदगी भर दुःख, दर्द, गम देती रहती है हजारों परेशानियां देती है लेकिन मौत ही है जो इंसान या किसी भी जीव को इन सब से निजात दिलाती है। इसका मलतब यह मत समझना दोस्तो की मैं मौत या आत्महत्या जैसे कृत्यों को समर्थन दे रहा हु। बस यह तो मन के भाव है जो में आप सब के सामने प्रस्तुत कर रहा हु। इन मनोभावों को मन पर मत लेना बाकी जिंदगी मिली है तो उसे हँसी खुशी के साथ जिये। क्योंकि जिंदगी भी बड़ी मुश्किल से मिलती है। मौत भले ही खूबसूरत हो सकती है लेकिन दोस्तों यह जिंदगी से खूबसूरत कभी नही हो सकती । अगर कभी आत्महत्या का ख्याल आ जाये तो उसे दिल से निकाल देना क्योंकि आत्महत्या से बड़ा कोई पाप नही है । और आत्महत्या के चक्कर मे क्षण क...