कहां सुदामा बापुरो। सतीश सृजन
दोस्तों मैं एक बार फिर से आपके लिए लेकर आया हु सतीश जी सृजन की एक और कविता जिसका शीर्षक है कहां सुदामा बापुरो । मुझे लगता है यह सिर्फ कहने को कविता है असल मे यह यतार्थ वर्णन है। श्री कृष्ण और सुदामा के प्रेम का। कवि ने इस कविता को इतने सुंदर रूप से लिखा है कि महसूस ही नहीं होता कि हम द्वापर युग का प्रसंग पढ़ रहे है। इसके साथ ही इस कविता में कवि ने सुदामा की आर्थिक स्थिति के साथ उनकी मनोस्थिति का, सुदामा की पत्नी का एक पत्नी के रूप में और एक माँ के रूप में चरित्र का सुंदर वर्णन किया है। साथ ही करुणानिधान श्री कृष्ण का बाल सखा के प्रति अलौलिक प्रेम को दर्शाया है जो कि निःशब्द है। यह थोड़ी भावुक कर देने वाली कविता है। अगर आप जल्दी भावुक हो जाते हो तो तो अपनी भावों का बांधकर रखिए क्योंकि यह कविता आपके भावों को आँखों से बहाने की क्षमता रखती है। कहां सुदामा बापुरो। सतीश सृजन कभी विप्र सुदामा पत्नी को, है सखा कृष्ण बतलाया था गुरुकुल में जब वह पढ़ते थे, हरि ने उन्हें मीत बताया था यह भी बोला कि, कृष्ण मेरे बचपन से ही है परम मित्र अब भी प्रतिपल छाया रहता मानस पर एक...