कुमार विश्वास - कोई दीवाना कहता है
हेलो दोस्तों आपके बीच हाजिर हु कविताओं की श्रृंखला में एक और नयी और बेहतरीन कविता लेकर जो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई। और लोगो ने बहुत प्यार भी दिया। वो कविता है कुमार विश्वास - कोई दीवाना कहता है । यह कविता हर किसी के दिल मे घर कर गयी। और मुझे भी कुमार विश्वास की यह कविता सबसे अच्छी लगती है। यह सिर्फ कविता ही नही एक अहसास भी है। कुमार विश्वास एक कवि के साथ साथ एक बेहतरीन लेखक भी है। जो अपने अलग अंदाज से काव्यपाठ के लिए भी जाने जाते है। कुमार विश्वास - कोई दीवाना कहता है कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है ! मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है !! मैं तुझसे दूर कैसा हूँ , तू मुझसे दूर कैसी है ! ये तेरा दिल समझता है या मेरा दिल समझता है !! मोहब्बत एक अहसासों की पावन सी कहानी है ! कभी कबिरा दीवाना था कभी मीरा दीवानी है !! यहाँ सब लोग कहते हैं, मेरी आंखों में आँसू हैं ! जो तू समझे तो मोती है, जो ना समझे तो पानी है !! बदलने को तो इन आंखों के मंजर कम नहीं बदले ! तुम्हारी याद के मौसम हमारे गम नहीं बदले !! तुम अगले जन्म में हमसे मिलोगी तब तो मानोगी ! जमाने और सदी की इस बदल...