राम की चेतावनी - सतीश सृजन
दोस्तो आज में लेकर आया हु कवि सतीश सृजन की बेहतरीन कविता राम की चेतावनी । यह कविता मर्यादा पुरूषोतम राम पर लिखी गयी है। जब प्रभु श्री राम माता सीता को लेने लंका जा रहे थे। तब समुद्र पार कर लंका जाना था। विभीषण के कहने पर श्री राम ने समुद्र से अनुनय विनय, जप तप किया कि वो उन्हें मार्ग दे लंका जाने के लिए। लेकिन समुद्र उन्हें मार्ग नही देता है। तब श्री राम क्रोधित होकर समुद्र के चेतावनी देते है। जिसका वर्णन इस कविता में किया है। इसमे प्रभु श्री राम और समुद्र देवता के बीच के वार्त्तालाप का बहुत ही सुंदर तरीके से कवि ने वर्णन किया है। इस कविता में आपको मंद मुस्कान वाले श्री राम का ओजस्वी रूप देखने को मिलेगा।। राम की चेतावनी - सतीश सृजन महाराज विभीषण बतलाओ कोई स्तुति जिसका गान करूं सागर तो अब भी ज्यों का त्यों अब कौन सा अन्य विधान करूं मर्यादा में रहकर मैंने, व्रत रखकर पूरा मान दिया रह निराहार एक भक्त भाँति, जप तप कर इसका ध्यान किया उत्तम थी मंत्रणा आपकी पर मनुहार जलद को ना भाया गत तीन दिवस तो रीत गए, बस इसने शठता दिखलाया स...