संदेश

तुझसे मिलकर - Tarun kumar poetry

चित्र
हेल्लो दोस्तों एक बाद फिर से आपका मेरे ब्लॉग पर हार्दिक स्वागत है। आज दोस्तों आपके लिए लेकर आया हु एक प्यार और दर्द भरी कविता जिसका शीर्षक है "तुझसे मिलकर" जिसे लिखा है तरुण कुमार यानी कि मैंने इस कविता को प्यार और दर्द भरी इसलिए कहा क्योंकि इसमें जब कोई आपसे दूर होता है तब उसकी याद में जो कहा जाता है उसमें एक दर्द होता है। और प्यार भरी इसलिए क्योंकि प्यार की मीठी उम्मीदें है जो पूरी करना चाहता है। इस कविता को आप पढोगे तो आपको उस दर्द और प्यार का पता चलेगा तुझसे मिलकर - Tarun kumar poetry तुझसे मिलकर दिल को सुकुन दिलाना है भटकता रहता है, इसे मंजिल दिखाना है ढूँढता रहता है जमाने मे हुस्न को करीब आकर तेरे, इसे चाँद दिखाना है। बडा बैचेन रहता है तेरे जाने के बाद फिर से इसे चैन दिलाना है तु यही है, इसी दिल मे इस बात का एहसास कराना है आँखो को लगता है बदल गयी है तू इसे बदला हुआ नजारा दिखाना है देख के तेरी आखो मे इन आँखो मे अपना चेहरा दिखाना है कान तरस गये है तेरी आवाज को एक बार तुझसे "नाम " कहलवाना है जो लगता है कानों को अच्छा वो शब्द तुझसे कहलवाना है ये के सारे तो बहान...

पथ प्रदर्शक - Motivational Shayari 2 Line

चित्र
हेल्लो दोस्तों एक बार फिर से आपका मेरे ब्लॉग पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। दोस्तों आज में आपके लिए लेकर आया हु मोटिवेशनल शायरी 2 लाइन में जो आपको आपके संघर्ष पथ में बहुत हेल्प करेगी। जिस तरह जिंदा रहने के लिए इंसान को रोटी कपड़ा और मकान की जरूरत पड़ती है वैसे ही संघर्ष के पथ में हमे मोटिवेशन कि जरूरत पड़ती है। ऐसा नही की मोटिवेशन आपके संघर्ष के पथ में फूलों की बारिश करेगी या आपके पथ के कांटे चुन लेगी। बल्कि मोटिवेशन आपको आपकी जीत तक आपको हारने नही देगी। आपको आपके लक्ष्य तक जुनून और हौसला देती है। इसलिए जीवन मे प्रेरणा का होना बहुत जरूरी है। चाहे आपको प्रेरणा कही से भी मिले। इस पोस्ट में ऐसे ही कुछ मोटिवेशनल शायरी है जो आपको मोटिवेट करते रहेंगे जब तक आप अपने लक्ष्य को पा न लो। पथ प्रदर्शक - Motivational Shayari 2 Line मंजिलें क्या है, रास्ता क्या है? हौसला हो तो फासला क्या है हज़ार बार हारना पड़ता है एक बार जीतने के लिए मंजिल दूर हैं मगर जाना जरूर हैं जो सफर मे धूल को गुलाल समझते है असल मे वही जीवन की चाल समझते है सब के अपने तथ्य है, सब के अपने तर्क सफल हुए तो तारीफें वरना मेहनत व्यर्...

नौ महीने - Manoj Muntashir Poem On Maa

चित्र
हेल्लो दोस्तों आपका मेरे ब्लॉग पर हार्दिक स्वागत है। दोस्तों आज में आपके लिए लेकर आया हु मनोज मुंतशिर सर की माँ पर लिखी छोटी सी कविता जिसका शीर्षक है 'नौ महीने' यह माँ पर लिखी बहुत प्यारी कविता है इसमें आपने माँ के प्रेम को सबसे अलग और सबसे अधिक बताया है। जो आपको कविता पढ़ने पर माँ के अदभुत प्रेम का अहसास कराएगा।  मनोज मुंतशिर सर का मैं बहुत बड़ा फैन हु यह किसी परिचय के मोहताज नही इनकी ख्याति देश विदेश तक फैली हुई है। यह लेखक कवि और गीतकार है। जिनके लिखे शब्द आज हर बच्चे बच्चे की जुबान पर है। माँ भगवती की इन पर असीम कृपा है जो उनको सुनने वाला बस सुनता ही जाता है। और यह जिस भाव से अपनी रचना लिखते है वो भाव लोगो के दिलों तक पहुँचा देते है। नौ महीने - Manoj Muntashir Poem On Maa देखो मैं मानता हूँ कि दुनिया का कोई रिश्ता छोटा या बड़ा नहीं होता लेकिन मेरी माँ के बराबर कोई और खड़ा नहीं होता मेरे इंतज़ार में खुली आँखों से बस वही सो सकती है मेरे दुःख में मुझसे ज़्यादा बस वही रो सकती है माथा चूम के मुकद्दर बदल देने का जादू उसी को आता है और उसी का हाथ है जो थर्मामीटर से भी ज़्यादा...