हेल्लो दोस्तों एक बाद फिर से आपका मेरे ब्लॉग पर हार्दिक स्वागत है। आज दोस्तों आपके लिए लेकर आया हु एक प्यार और दर्द भरी कविता जिसका शीर्षक है "तुझसे मिलकर" जिसे लिखा है तरुण कुमार यानी कि मैंने इस कविता को प्यार और दर्द भरी इसलिए कहा क्योंकि इसमें जब कोई आपसे दूर होता है तब उसकी याद में जो कहा जाता है उसमें एक दर्द होता है। और प्यार भरी इसलिए क्योंकि प्यार की मीठी उम्मीदें है जो पूरी करना चाहता है। इस कविता को आप पढोगे तो आपको उस दर्द और प्यार का पता चलेगा


तुझसे मिलकर - Tarun kumar poetry


Tarun-Kumar-Tailor-Poetry


तुझसे मिलकर दिल को सुकुन दिलाना है

भटकता रहता है, इसे मंजिल दिखाना है

ढूँढता रहता है जमाने मे हुस्न को

करीब आकर तेरे, इसे चाँद दिखाना है।


बडा बैचेन रहता है तेरे जाने के बाद

फिर से इसे चैन दिलाना है

तु यही है, इसी दिल मे

इस बात का एहसास कराना है


आँखो को लगता है बदल गयी है तू

इसे बदला हुआ नजारा दिखाना है

देख के तेरी आखो मे

इन आँखो मे अपना चेहरा दिखाना है


कान तरस गये है तेरी आवाज को

एक बार तुझसे "नाम " कहलवाना है

जो लगता है कानों को अच्छा

वो शब्द तुझसे कहलवाना है


ये के सारे तो बहाने है

मुझे तेरे करीब आना है

जी भर के गले लगकर

तुझसे हाल दिल का सुनाना है


मैं नहीं जानता हू मुलाकात

कब, कहाँ, कैसे होगी

पर दिल की आवाज है

बस तुझे आना है


पल भर ही सही

पास मेरे बैठो तो सही

सब कुछ लगता है गलत

मुझे तो लगता है बस तू सही


तस्वीरों को तेरी कब तक देखता रहूँगा

तू ही बता कब तक तेरी राह देखता रहूँगा

दुआ कर की फिर से कोई मुलाकात हो जाए

सुख रहे है होंठ मेरे, तेरे होंठो से बात हो जाए


निष्कर्ष


दोस्तों उम्मीद करता हु की आपको मेरी लिखी यह कविता "तुझसे मिलकर" पसन्द आयी होगी। इस कविता के बारे में आपकी क्या राय या प्रतिक्रिया है। मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। इस ब्लॉग को आप सभी का ढेर सारा प्यार मिल रहा है जिसके लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया करता हु। ऐसे ही बेहतरीन शायरी और साहित्य को पढ़ने के लिए आप इस ब्लॉग पर विजिट रहे। धन्यवाद