हौसलों की उड़ान | Best 25+ Junoon Motivational Shayari 4 Line
हौसलों की उड़ान | Best 25+ Junoon Motivational Shayari 4 Line
सफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो।
कुछ किए बिना ही, जय जयकार नहीं होती
कोशिश करने वालों की, कभी हार नहीं होती।।
★★★★★★
मुश्किलें, दिलों के इरादों को आजमाएंगी
आँखों के पर्दों को, निगाहों से हटाएँगी।
गिरकर भी, हम को संभलना होगा
ये ठोकरें ही, हमको चलना सिखाएंगी।।
★★★★★★
फर्क होता है, खुदा और फकीर में
फर्क होता है, किस्मत और लकीर में।
अगर कुछ चाहो, और न मिले तो समझ लेना कि
कुछ और अच्छा लिखा है, तकदीर में ।।
★★★★★★
सामने हो मंजिल, तो रास्ते न मोड़ना
जो भी मन में हो वो, सपना न तोड़ना।
कदम कदम पे मिलेगी, मुश्किल आपको
बस सितारे चुनने के लिए, जमीन मत छोड़ना।।
★★★★★★
हिम्मत कभी न हारना, मेरे दोस्त
क्योंकि, बहुत आगे जाना हैं।
जो कहते थे, तेरे से न होगा
उन्हें भी, बहुत कुछ दिखाना है।।
★★★★★★
जुनून मोटिवेशनल शायरी in hindi
कैसा डर है, जो दिन निकल गया
अभी तो पूरी रात बाकी है।
यूँ ही नहीं हिम्मत हार सकता, मैं
अभी तो कामयाबी से, मुलाकात बाकी है।।
★★★★★★
परिंदों को मंजिल मिलेगी यक़ीनन
ये फैले हुए उनके, पंख बोलते हैं।
वे लोग अक्सर खामोश रहते हैं, ज़माने में
जिनके हुनर बोलते हैं।।
★★★★★★
क्यों डरे, कि जिंदगी में क्या होगा
हर वक्त क्यों सोचें, कि बुरा होगा।
बढ़ते रहें मंजिल की ओर हम
कुछ ना मिला तो क्या हुआ, तजुर्बा तो नया होगा।।
★★★★★★
जो सफर की शुरुआत करते है
वो ही मंज़िल को पार करते है।
एक बार चलने का होंसला रखो
मुसाफिर का तो रास्ते भी, इंतज़ार करते है।।
★★★★★★
यूँ ज़मीन पर बैठकर, क्यों आसमान देखता है
पंखो को खोल, ज़माना सिर्फ उड़ान देखता है।
ख्वाब टूटे है मगर, हौंसले अभी ज़िंदा है
हम वो है, जहाँ मुश्किलें भी शर्मिंदा है।।
★★★★★★
मोटिवेशनल शायरी फॉर स्टूडेंट्स इन हिंदी
जो फकीरी मिजाज रखते हैं
वो ठोकरों में ताज रखते हैं।
जिनको कल की फ़िक्र नहीं
वो मुठ्ठी में आज रखते हैं।।
★★★★★★
ज़मीर ज़िंदा रख, कबीर जिंदा रख
सुल्तान भी बन जाए, तो दिल में फ़क़ीर ज़िंदा रख।
हार जा चाहे, जिंदगी में सब कुछ
मगर, फिर से जीतने की उम्मीद जिंदा रख।।
★★★★★★
सिकंदर हालात के आगे नहीं झुकता
तारा टूट भी जाए, जमीन पर नहीं गिरता।
गिरते है हजारो दरिया समुंदर में
कभी कोई समुंदर किसी दरिया में नहीं गिरता।।
★★★★★★
जो मुस्कुरा रहा है, उसे दर्द ने पाला होगा
जो चल रहा है, उसके पांव में छाला होगा।
बिना संघर्ष के इंसान, चमक नहीं सकता
जो जलेगा उसी दिए में तो उजाला होगा।।
★★★★★★
जब टूटने लगे हौसले, तो बस ये याद रखना
बिना मेहनत के हासिल, तख्तो ताज नहीं होते।
ढूंढ लेना अंधेरों में मंजिल अपनी
जुगनू, कभी रोशनी के मोहताज नहीं होते।।
★★★★★★
गर्ल्स मोटिवेशनल शायरी
बुझी हुई समा भी जल सकती है
तूफानों से कश्ती भी निकल सकती है।
होके मायूस यू ना अपने इरादे बदल
तेरी किस्मत कभी भी बदल सकती है।।
★★★★★★
रख हौसला, वो मंजर भी आएगा
प्यासे के पास चलकर, समंदर भी आएगा।
थक कर ना बैठ, ए मंजिल के मुसाफिर
मंजिल भी मिलेगी, मिलने का मजा भी आएगा।।
★★★★★★
मुश्किलों से भाग जाना, आसान होता है
हर पहलू, ज़िन्दगी का इम्तिहान होता है।
डरने वालों को मिलता नहीं कुछ ज़िन्दगी में
लड़ने वाले के कदमों में, जहान होता है।।
★★★★★★
हवाओं के भरोसे मत उड़
चट्टाने तूफानों का भी रुख मोड़ देती हैं।
अपने पंखों पर भरोसा रख
हवाओं के भरोसे तो पतंगे उड़ा करती हैं।।
★★★★★★
मंजिल उन्हीं को मिलती है
जिनके सपनों में जान होती है।
पंखों से कुछ नहीं होता
हौसलों से उड़ान होती है।।
★★★★★★
खतरनाक मोटिवेशनल शायरी 4 लाइन
अभी को असली मंजिल पाना बाकी है
अभी तो इरादों का इम्तिहान बाकी है।
अभी तो तोली है मुट्ठी भर जमीन
अभी तोलना आसमान बाकी है।।
★★★★★★
नहीं खाई ठोकरें सफर में तो
मंजिल की अहमियत कैसे जानोगे।
अगर नहीं टकराए गलत से तो
सही को कैसे पहचानोगे।।
★★★★★★
डर मुझे भी लगा फासला देखकर
पर मैं बढता गया रास्ता देखकर।
खुद बा खुद मेरे नजदीक आती गयी
मेरी मंजिल, मेरा होसला देखकर।।
★★★★★★
नजर को बदलो तो नजारे बदल जाते हैं
सोच को बदलो तो सितारे बदल जाते हैं।
कश्तियां बदलने की जरूरत नहीं यारों
दिशा को बदलो खुद-ब-खुद किनारे बदल जाते हैं।।
★★★★★★
हदें शहर से निकली, तो गांव गांव चली
कुछ यादें, मेरे संग पांव-पांव चली।
सफर में धूप का हुआ तो तजुर्बा हुआ
वो जिंदगी ही क्या, जो छांव-छांव चली।।
★★★★★★
यह भी पढ़े :- स्वयं श्रीवास्तव शायरी
★★★★★★
निष्कर्ष
Please eid par Urdu shayari provide kren
Urdu to nhi aati bhai....Pr hindi me jarur post karunga