Ladko Ki Zindagi Aasan Nahi Hoti Poetry Lyrics In Hindi | Monika Singh

Pinterest Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Channel Join Now

 हैल्लो दोस्तों आपका मेरे उस ब्लॉग पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। दोस्तो आज में आपके लिए लेकर आया हु मोनिका सिंह द्वारा लिखित लड़को की जिंदगी उतनी आसान नही होती ( Ladko ki zindagi aasan nahi hoti poetry lyrics in hindi ) इस कविता में मोनिका सिंह ने लड़को की जिंदगी के बारे मे बताया है कि जितना हम सोचते है कि लड़को की जिंदगी मज़ेदार होती है उनकी जिंदगी में मौज, ऐशो आराम होता है पर असल मे उनकी जिंदगी में भी दर्द, गम, चिंता होती है। जो वो अपनी मुस्कुराहट के पीछे छुपा कर रखता है। इस कविता में मोनिका सिंह ने लड़को की जिंदगी का बहुत ही सुंदर तरीके से वर्णन किया है जो आपको यह कविता पढ़ने के बाद समझ आ जायेगा और आप भी उनकी बात से सहमत होंगे।


लड़को की जिंदगी उतनी आसान नही होती


Ladko Ki Zindagi Aasan Nahi Hoti Poetry Lyrics In Hindi


करते है फरमाईशे पूरी ये सबकी,

और अपनी जरूरतो का जिक्र तक नही करते

जी हाँ ये लड़के ही है जनाब 

जो उठा रखते है जिम्मेदारियाँ कंधो पर

मगर उफ तक नही करते


यू तो दिल में समंदर भरा है इनके,

पर आँखो मे कभी नमी नही होती

और जितना सोचते है हम,

लड़को की जिंदगी उतनी आसान नही होती


घर मे बड़े है या छोटे,

कंधे हमेशा जिम्मेदारियो से भरे रहते है

अपने परिवार की ही खातिर,

ये अपनो से दूर रहते है

घर वाले परेशान ना हो इनकी फिक्र मे 

इसलिये फोन पर हर बार मै ठीक हुँ ही कहते है


लड़की की विदाई मे तो जमाना रोता है

और इनके घर छोड़ जाने की चर्चा कुछ खास नही होती

जितना सोचते है हम 

लड़को की जिंदगी उतनी आसान नही होती


माँ के लाडले बेटे है बेशक पर 

अपनी अलग पहचान बनानी पड़ती है

एक नौकरी की खातिर सैकड़ो ठोकर खानी पड़ती है

कभी हर बात मे ढेरो नखरे होते थे जिनके

बाहर रह कर सारी फरमाईशे भुलानी पड़ती है

कुछ लड़को को जरूरते जगाये रखती है 

और कुछ को जिम्मेदारियाँ सोने नही देती

जितना सोचते है हम ,लड़को की जिंदगी उतनी आसान नही होती


फिर एक वक्त वो भी आता है जब इन्हे प्यार होता है

एक तरफ इनकी गर्ल फ्रेंड 

दूसरी तरफ परिवार होता है

जिंदगी को चुने तो घरवाले नाराज,

घरवालो की सुने तो सर पर बेवफाई का ताज होता है

किसी भी हालत मे उलझने इनकी कम नही होती

जितना सोचते है हम ,लड़को की जिंदगी उतनी आसान नही होती


किसी भी हाल मे शांत रहने का हुनर इनमें कमाल होता है

चीजो को सोचने समझने का नजरिया भी बेमिसाल होता है

छोटी छोटी बातों पर ये अपना धीरज नही खोते 

पर इसका ये मतलब नही इन्हे दर्द नही होता 

या इनके जज्बात नही होते

परेशानियाँ तो इनकी राहो मे भी आती है,

पर उनसे इनकी हिम्मत कभी कम नही होती

जितना सोचते है हम,लड़को की जिंदगी उतनी आसान नही होती


यारो के ये यार कहलाते है,

निभाते है ये साथ तब भी, जब सब साथ छोड़ जाते है

घर मे पापा के सामने जिनकी जुबां नही खुलती,

वो बाहर निगाहो से ही कमाल कर जाते है

माँ बहन बेटी गर्ल फ्रेंड सब से हर रिश्ता बखुबी निभाते है

दोस्तो की दोस्ती से बढकर इनके के लिये कोई चीज नही होती

जितना सोचते है हम,जनाब लड़को की जिंदगी उतनी आसान नही होती


निष्कर्ष


उम्मीद करता हु दोस्तों की आपको मोनिका सिंह द्वारा लिखित यह कविता लड़को की जिंदगी उतनी आसान नही होती ( Ladko Ki Zindagi Aasan Nahi Hoti Poetry Lyrics In Hindi ) पसन्द आयी होगी। अगर आप उनकी बात से सहमत हो तो इस कविता को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करे। धन्यवाद

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url