भिखारी- किस्मत की लाचारी
Pinterest Group
Join Now
Telegram Group
Join Now
Instagram Channel
Join Now
हैल्लो दोस्तों एक बार फिर से मेरे ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है।आज में लेकर आया हु भिखारी पर कविता जिसका शीर्षक "भिखारी- किस्मत की लाचारी" है । इस कविता की रचना तरुण कुमार यानी कि यह कविता मेरे द्वारा रचित है । जैसा कि हम जानते है कि भिखारी जो मांग कर खाते है। पर दोस्त वैसा नही है। असल मे भिखारी वो होता है जो मजबूरियों के आगे हार जाए। जहाँ उसे कोई राह नजर न आये तब जाकर वो हाथ फैलाये वो ही असल भिखारी कहलाता है। इसलिए हमें भिखारियों को देना चाहिए क्योंकि वो कही न कही मजबूरियों के आगे हार कर हाथ फैलाने को मजबूर हुआ होगा। और वह बड़ी उम्मीद और आशा के साथ हमारे सामने हाथ फैलता है तो उसे हमे नाउम्मीद नही करना चाहिए। और वैसे भी कहा गया है कि आप जितनों की मदद करोगे रब,खुदा, भगवान आपकी मदद करेगा।
भिखारी- किस्मत की लाचारी
जो घर घर माँगने को जायेजो दुसरो के सामने हाथ फैलायेक्या वो ही भिखारी कहलायेनही वो भिखारी नहीजो दुसरो का तिरस्कार खायेजो गिरते सम्मान को मन में ही दबायेसही अर्थों में वो भिखारी कहलायेक्या जो नंगा घुमे, गंदा घुमे वो भिखारी कहलायेनही वो भिखारी नहीनंगी घूमती दुनिया मे अपनी इज़्ज़त भी ढक न पायेवो भिखारी कहलायेक्या जो मांग कर खाना खाये वो भिखारी कहलायेनही वो भिखारी नहीमांगने पर भी हाथ खाली रह जाये, तब कचरे से जुठी प्लेटे चाटने को जो मजबूर हो जायेवो भिखारी कहलायेक्या जो रोड़ पर सोये वो भिखारी कहलायेनही वो भिखारी नहीजो सो जाये घर की चौकी पर तो रास न आयेकर जतन जैसे तैसे उसे भगायेऔर जो रोड पे सोने को मजबूर हो जायेकोई हालत का मारा, कोई हालातों का मारा होगाकोई अपनों का मारा, कोई बेसहारा होगाजैसे हम ऊपर वाले के सहारे, वो बदकिस्मत है हमारे सहारेरब का लिखा कौन काट पाया हैमाँगना यहाँ किस को रास आया हैचाहे उसे कुछ दो न दोअगर वो भूखा है, तो उसे भूखा मत सोने दोतरुण की तमन्ना है रब ऐसा दिन किसी को न दिखायेऔर जब भी वो हाथ फैलाये, उसका हाथ खाली न जाये
निष्कर्ष
आशा करता हु की आपको मेरी लिखी कविता "भिखारी- किस्मत की लाचारी" आपको पसन्द आयी होगी। अगर पसन्द आये तो आप अपने दोस्तों, और रिश्तेदारों को जरुर शेयर करे। अगर आप भी अपनी कोई कविता या शायरी मेरे माध्यम से इस ब्लॉग पर प्रकाशित करना चाहते है तो जरूर संपर्क करे । धन्यवाद
सम्बन्धित प्रश्न
प्रश्न :- भिखारी को इंग्लिश में क्या कहा जाता है?
उत्तर :- भिखारी को अंग्रेजी में beggar कहा जाता है
प्रश्न :-भिखारी का अर्थ क्या होता है?
उत्तर :-जो लोग भीख मांगकर अपना जीवन यापन करते है उन्हें भिखारी कहा जाता है। भीख में खाना, कपड़े, और पैसे मांगा करते है।
प्रश्न :-भिखारी का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर :-भिखारी को अंग्रेजी में beggar कहा जाता है और हिंदी में उन्हें जाचक, दरवेश, भिक्षु, भिक्षुक कहा जाता है।
प्रश्न :-क्या भीख मांगना पाप है?
उत्तर :-सक्षम व्यक्ति या लोगों द्वारा मांग कर खाना या अपना जीवन यापन करना पाप है। हा अगर कोई व्यक्ति असक्षम है जो मेहनत मजदूरी या कोई काम नही कर सकता है तो ऐसे लोगो द्वारा भीख मांगना मेरे खयाल से पाप नही है
प्रश्न :-भीख मांगना अच्छा है या बुरा?
उत्तर :-भीख मांगना लोगो की स्थिति और परिस्थिति पर निर्भर करता है। स्थिति और परिस्थिति सही हो और फिर भी भीख मांगे तो बुरा है। और स्थिति और परिस्थिति सही नही हो उसके लिए सही है अच्छा है।