हेल्लो दोस्तों! आपका हमारे ब्लॉग Son of Shayrii पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।
दोस्तों, आज मैं आपके लिए एक ऐसी अनोखी और दिलचस्प रचना लेकर आया हूँ, जिसका विषय शायद आपने कभी गंभीरता से सोचा भी नहीं होगा। आज की यह रचना है Underwear Shayari या Underwear Poem in Hindi, जिसे मैंने यानी तरुण कुमार ने लिखा है।

अंडरवियर! एक ऐसा शब्द जिसे सुनकर अक्सर लोग हँस देते हैं या फिर इसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में इसकी कितनी अहम भूमिका है?

जिस वस्तु को हम अपनी जरूरत के समय सबसे ज्यादा महत्व देते हैं, जरूरत पूरी होते ही उसी को अनुपयोगी समझकर फेंक देते हैं।

मेरी इस कविता का उद्देश्य केवल हास्य पैदा करना नहीं, बल्कि उन चीजों के प्रति हमारी सोच को उजागर करना है, जिनका महत्व हम तब तक समझते हैं जब तक वे हमारे काम आती हैं।

तो आइए पढ़ते हैं मेरी एक अनोखी हास्य-व्यंग्य रचना।

Underwear – दर्द भरी दास्तां (अंडरवियर शायरी)


लेखक: तरुण कुमार


underwear-shayari-in-hindi


इस दिल को तब तरस आयी,
जब अंडरवियर ने अपनी कहानी सुनायी।

कपड़ों ने तो सिर्फ तेरा तन ढका,
पर मैंने तो तेरी इज्जत का जीवन ढका।

कहाँ मेरी कुछ फरमाइश थी,
तेरी हर बात मैंने अपनायी थी।

मैंने तो तेरे राज को हमेशा राज बनाकर रखा,
फिर तूने क्यों कपड़ों को अपना हमराज बना रखा?

तूने जैसे भी किया क्लीन,
पर कभी नहीं माँगा ड्राईक्लीन।

नहीं किया कभी खेद,
पहना तूने जब मुझमें थे चार-चार छेद।

तब भी नहीं हुई मैं सैड,
जब हुआ था मेरा कलर फेड।

तब भी नहीं किया तुझ पर मुँह लाल-पीला,
जब मेरा इलास्टिक हुआ था ढीला।

निर्दयी इतने होने के बाद भी तूने मुझे कहाँ छोड़ा,
जाते-जाते भी मुझे पोछा बना कर छोड़ा।

इंसान तेरी कितनी बुराई करूँ तेरे सामने,
तब भी चुपचाप सहती रही जब तूने पादा था मेरे मुँह के सामने।

भूल गया तू उस गलती को, जब पब्लिक ने तेरे कपड़े फाड़े,
इज्जत लुट जाती अगर मैं नहीं आयी होती आड़े।

नंगी नाचती दुनिया में हर कोई कपड़े खोलकर आया है,
भले कुछ न हो पहना उसने, पर अंडरवियर तो पहनकर आया है।

इस प्यार-मोहब्बत के बदले मैंने क्या पाया,
लोगों को इज्जत देकर भी, मैंने कहाँ इज्जत पाया।

जरूरत में सजा दिया अलमारी, कपाट, किवाड़ों में,
जरूरत पूरी होते ही फेंक दिया सड़क किनारों पे।

दिन, महीने, साल साथ रही तेरे,
सिवाय बेइज्जती के क्या हिस्से आया मेरे?

इतनी सी इज्जत मुझ तक भी पहुँचाई जाती,
काश एक तहजीब के साथ मैं भी दफनाई जाती।

कोई सब्र रखे इसका यह मतलब नहीं कि
आप उसकी कद्र ही न करें।


इस अंडरवियर कविता का असली संदेश

इस कविता में अंडरवियर को एक ऐसे किरदार के रूप में दिखाया गया है, जो इंसान की जरूरतों को पूरा करता है, उसके शरीर को ढकता है और उसकी निजता की रक्षा करता है। लेकिन जब वह पुराना हो जाता है, तो इंसान उसे बिना किसी सम्मान के फेंक देता है।

यह रचना सिर्फ अंडरवियर की कहानी नहीं है, बल्कि उन तमाम रिश्तों और लोगों की कहानी भी है, जिन्हें हम अपनी जरूरत के समय याद करते हैं और जरूरत खत्म होते ही भुला देते हैं।

कभी-कभी छोटी-सी चीज भी हमें जिंदगी का बहुत बड़ा सबक सिखा जाती है।
Underwear से जुड़े कुछ सामान्य सवाल (FAQ)

प्रश्न 1: टाइट अंडरवियर पहनने से क्या होता है?

उत्तर: बहुत ज्यादा टाइट अंडरवियर से पसीना, घर्षण और असहजता बढ़ सकती है। इसलिए ऐसा अंडरवियर चुनना बेहतर है जो सही फिटिंग का हो और हवा के आवागमन में बाधा न बने।

प्रश्न 2: चड्डी या कच्छा बेहतर है?

उत्तर: यह आपकी पसंद, शरीर की बनावट और आराम पर निर्भर करता है। बॉक्सर और ब्रीफ दोनों अच्छे विकल्प हो सकते हैं, बशर्ते उनकी फिटिंग सही हो।

प्रश्न 3: लड़कों को कौन-सा अंडरवियर पहनना चाहिए?

उत्तर: पुरुषों को अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार ब्रीफ, ट्रंक या बॉक्सर चुनना चाहिए। सबसे जरूरी है कि अंडरवियर साफ, आरामदायक और सही आकार का हो।

प्रश्न 4: हिंदी में Underwear को क्या कहते हैं?

उत्तर: Underwear को हिंदी में अंतर्वस्त्र या अधोवस्त्र कहा जाता है। आम बोलचाल में इसे चड्डी या कच्छा भी कहते हैं।

प्रश्न 5: क्या रात को अंडरवियर पहनकर सोना चाहिए?

उत्तर: यह व्यक्तिगत आराम पर निर्भर करता है। आप चाहें तो ढीले और आरामदायक अंडरवियर पहनकर सो सकते हैं या बिना अंडरवियर के भी सो सकते हैं।

प्रश्न 6: अंडरवियर कितने समय बाद बदलना चाहिए?

उत्तर: इसका कोई एक निश्चित समय सभी के लिए लागू नहीं होता। जब अंडरवियर का कपड़ा खराब हो जाए, इलास्टिक ढीला पड़ जाए या उसकी फिटिंग और स्वच्छता प्रभावित हो, तो उसे बदल देना चाहिए।

प्रश्न 7: महिलाओं के लिए पैंटी का क्या महत्व है?


उत्तर: पैंटी बाहरी कपड़ों के नीचे आराम और सुरक्षा प्रदान करती है। सही आकार और सांस लेने योग्य कपड़े की पैंटी चुनना बेहतर रहता है।

निष्कर्ष :- जरूरत नहीं, कद्र करना भी सीखिए


दोस्तों, उम्मीद करता हूँ कि मेरी यह अनोखी Underwear Shayari in Hindi आपको जरूर पसंद आई होगी।

इस कविता के माध्यम से मैंने हँसी-मजाक के साथ एक छोटी-सी बात कहने की कोशिश की है कि किसी की उपयोगिता खत्म हो जाने का अर्थ यह नहीं कि उसका कोई महत्व ही नहीं रहा।

चाहे कोई वस्तु हो या कोई इंसान, उसकी कद्र तब कीजिए जब वह आपके साथ हो।

अगर आपको मेरी यह रचना पसंद आई हो तो कमेंट करके अपनी राय जरूर बताएं और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।